सात दिवसीय शिविर का समापन किया

13 Views

रवि गौतम

भास्कर टूडे, परीक्षितगढ़। शताक्षी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन चितवाना शेरपुर मैं चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस मौके पर प्रवक्ता चंद्रराज सिंह, कॉलेज के चेयरमैन मोनू तोमर ने कहा कि बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी पूर्ण अधिकार मिले, तभी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी बेटियां नाम रोशन करती हैं, शिक्षा से आज बेटी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आईपीएस, पीसीएस जैसे उच्च पदों पर आसीन है। शिविर में अध्यक्ष राजेंद्र नागर, प्राचार्य डॉ विक्रांत गिरी, आकांक्षा शर्मा, सिमरन, अनिल कुमार, आकाश, सोनू कुमार, चंचल, सौरभ, पारखी, सारिका, मानसी, तान्या आदि मौजूद रहे।

Share News