वाराणसी में कवि ऋषि कुमार शर्मा ‘च्यवन’ को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

152 Views

वाराणसी में कवि ऋषि कुमार शर्मा ‘च्यवन’ को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान


बरेली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन का आयोजन 12 से 14 मार्च 2026 तक वाराणसी में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रगति विचार एवं साहित्य मंच बुलंदशहर के डॉ. हरेंद्र हर्ष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बरेली के वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा ‘च्यवन’ ने प्रभावशाली काव्य पाठ किया। उनके साहित्यिक योगदान को देखते हुए उन्हें “काशी विश्वनाथ साहित्य शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट सभागार, दुर्गाकुंड (वाराणसी) में आयोजित समारोह में उन्हें पटका ओढ़ाकर, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों और कवियों के साथ-साथ नेपाल से भी कई साहित्यकार विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ के साथ-साथ कई काव्य संग्रह और उपन्यासों का विमोचन भी किया गया। इसी क्रम में दिल्ली की कवयित्री अदिति अस्थाना के उपन्यास “उड़ान हौसलों की” का भी विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में भोपाल से सुरेश सोनपुरे ‘अजनबी’, डॉ. उषा, अदिति अस्थाना, कमलेश शर्मा ‘कमल’, डॉ. रजनी सिंह, गीता पांडे, कुमुद किशोर भारती, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, श्याम कौशिक, डॉ. उमाकांत महापात्र सहित अनेक साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन का वातावरण साहित्य, संस्कृति और भारत-नेपाल की सांस्कृतिक मैत्री को समर्पित रहा। कविता पाठ, पुस्तक विमोचन और साहित्यिक संवाद के माध्यम से दोनों देशों के साहित्यकारों के बीच सांस्कृतिक निकटता को और मजबूत किया गया।

Share News