स्मार्टफोन व टेबलेट की योजना को लेकर जताया विरोध

15 Views

इकराम चौधरी

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में स्मार्टफोन व टेबलेट की योजना को मेरठ जिले के कई एडेड कॉलेजो ने छात्रों का पिछले 3 वर्षो से डाटा नहीं भेजा जिसकी वजह से छात्रों को योजना से वंचित रखा गया

सीसीएसयू के छात्र नेता शान मुहम्मद और आरिश इमरान ने रजिस्ट्रार से वार्ता करते हुए ऐसे सभी कॉलेज पर कार्यवाही के साथ छात्रों को स्मार्टफोन टेबलेट देने की मांग की। बीएससी फ़ाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा एक दिन मे तीन पेपर रखे जाने का विरोध करते हुए परीक्षा तिथि परिवर्तन की मांग की, वही 90 दिनों की कक्षा से पहले सम सेमेस्टर परीक्षा का विरोध किया वासिम नंबरदार, अनस त्यागी,सुहेल,सुहैब सैफी, जतिन,ओसामा, मनीष,इमरान,पवनीश यादव मौजूद रहे

Share News