विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया

12 Views

भास्कर टूडे

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के काशीराम शोध पीट सेमिनार हॉल में विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन मेरा भारत मेरठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में संपन्न किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डॉक्टर अनिल कुमार यादव, कुलसचिण, चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ. डी के चौहान, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, यशवंत यादव जिला युवा अधिकारी माय भारत मेरठ नरेंद्र त्यागी कार्यक्रम संचालक एवं लेखा पर्यवेक्षक माय भारत मेरठ, संदीप कुमार कार्यालय सहायक मेरा भारत मेरठ. उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु 123 प्रतिभागियों ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जिसमें से सभी प्रतिभागी उपस्थित हुए, इसमें 10 प्रतिभागी विजयी हुए. विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर भेंट किया गया. जो राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम मे प्रतिभा करेंगे.

निर्णायक मंडल में डॉ. अंजली शर्मा, डॉ सत्येंद्र सिंह, डॉ. वंदना एवं डॉ. रानू अग्रवाल डॉ. सी पी सिंह रहे. इस कार्यक्रम में करतार सिंह, कार्यालय सहायक राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहा राजपूत, प्रिया चौहान, आकांक्षा त्यागी, प्रियंका धामा, स्वस्ति आर्य आदि मौजूद रहे

Share News