
बरेली। थाना क्योलड़िया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में अपराध एवं चरमपंथियों की आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, वादी ने 6 मार्च को सूचना दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में थाना क्योलड़िया में मुकदमा सुनील कश्यप समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने 8 मार्च को किशोरी को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम ने 13 मार्च को करीब 10:50 बजे भूरेपुरा–अमीरनगर–भदपुरा तिराहे से आरोपी सुनील कश्यप (23) पुत्र प्रेमशंकर कश्यप निवासी ग्राम अमीरनगर, थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कक्षा 8 तक पढ़ा है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना क्योलड़िया के प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार और कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।

More Stories
राघव वेंकट हॉल में महिला दिवस व रंगोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
3.15 लाख करोड़ का गन्ना भुगतान, योगी सरकार ने रचा नया इतिहास
सड़क का गड्ढा बना ‘जीवनदाता’, ब्रेन डेड घोषित महिला की एंबुलेंस में लौटी सांस