घर बैठे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की नहीं जरूरत
जनहित में सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए अब गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने घर से ही फोन कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यम से आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार उपभोक्ता IVRS या फोन कॉल के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए भारत गैस के उपभोक्ता 7715012345 / 7718012345, इंडेन गैस के उपभोक्ता 7718955555 और एचपी गैस के उपभोक्ता 8888823456 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा मिस्ड कॉल के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भारत गैस के लिए 7710955555, इंडेन गैस के लिए 8454955555 और एचपी गैस के लिए 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।
व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए भारत गैस के लिए 1800224344, इंडेन गैस के लिए 7588888824 और एचपी गैस के लिए 9222201122 नंबर पर संदेश भेजकर बुकिंग की जा सकती है।
वहीं मोबाइल ऐप के जरिए भी बुकिंग की सुविधा दी गई है। भारत गैस के लिए Bharatgas Hello BPCL, इंडेन गैस के लिए IndianOil ONE और एचपी गैस के लिए HP PAY ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा Paytm, Amazon, Google Pay और PhonePe सहित संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और घर बैठे उपलब्ध इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।

More Stories
सड़क का गड्ढा बना ‘जीवनदाता’, ब्रेन डेड घोषित महिला की एंबुलेंस में लौटी सांस
ऑटो चालक ने युवती से की छेड़छाड़, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
धोपा मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने 32 मिनट के वीडियो में खोली सिस्टम और अपनों की पोल, किया सुसाइड