
बरेली, 02 मार्च 2026।
थाना हाफिजगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और दो जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद किए हैं। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम प्रेम स्थित शिव मंदिर के पास से अरुण शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी ग्राम प्रेम थाना हाफिजगंज को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में इन्द्रानगर मस्जिद के पास कस्बा रिठौरा से अनिल पुत्र मेहरपाल, निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना नवाबगंज को भी एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अरुण शर्मा के विरुद्ध मु.अ.सं. 103/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट तथा अनिल के विरुद्ध मु.अ.सं. 104/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अवैध रूप से शस्त्र रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना हाफिजगंज पुलिस टीम की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर
बरेली छावनी स्थित आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं का भव्य उद्घाटन