हनीट्रैप गिरोह की महिला गिरफ्तार, 10 लाख वसूले, फिर 12 लाख की मांग की

58 Views

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर धन उगाही करने वाली एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

क्या है मामला?

वादी मनीष गंगवार पुत्र स्वर्गीय प्रवेश कुमार गंगवार, निवासी इन्द्रानगर, थाना प्रेमनगर, बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अभियुक्ता ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर संबंध स्थापित किए और बाद में दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।आरोप है कि पहले 10 लाख रुपये की वसूली की गई और फिर दोबारा 12 लाख रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती रही।थाना प्रेमनगर में मुकदमा पंजीकृत कर पूजा शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और पूछताछ

दिनांक 14 फरवरी को सुबह करीब 10:20 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्ता पूजा शर्मा (37 वर्ष) पत्नी आर्यन शर्मा, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में एक मोबाइल फोन मिला है।

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई साधन न होने के कारण उसकी मुलाकात वादी से हुई। बाद में लालच में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। इसके बाद 12 लाख रुपये और मांगने की बात भी स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share News