
बरेली, (संवाददाता)। थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर नवदिया, रामपुर रोड स्थित गाटा संख्या 157 के कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस कब्रिस्तान में वर्षों से मुस्लिम समाज के लोग अपने परिजनों को दफनाते आ रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में कब्रें मौजूद हैं।
आरोप है कि स्थानीय निवासी राजू खां पुत्र हसीब खां, नसीम बानो पत्नी राजू, दानिश, सोया और रोहित ने कब्रिस्तान की जमीन पर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

इस संबंध में मोहम्मद शारिक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जब मुस्लिम समाज के लोग निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे तो आरोपितों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर थाना किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कथित रूप से निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना किला सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण नहीं रोका गया तो कब्रिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
मामले को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के दौरान मोहम्मद जाफर, राशिद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर