1 किलो अवैध अफीम व बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार

60 Views

बरेली। थाना आंवला पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 1 किलो अवैध अफीम और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 21/22 फरवरी की रात उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल जफरुद्दीन के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मऊचन्दपुर बाजार के पास मुखबिर की सूचना पर मुनीश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो अवैध अफीम और अपाचे मोटरसाइकिल (UP 25 EJ 0892) बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना आंवला में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अफीम किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी और बेचने जा रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Share News