20 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

43 Views

बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 820 ग्राम अवैध अफीम जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये है ,दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस टीम उपनिरीक्षक वीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण गौतम, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल नकुल भाटी ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। चंदनपुर से पहले कब्रिस्तान के पास पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों को रात 10:05 बजे पकड़ लिया

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लाल सिंह निवासी लक्ष्मणपुर मजरा रामनगर थाना आंवला और दीपांशु निवासी रामनगर थाना आंवला बताए। तलाशी में उनके पास से अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि वे अज्ञात व्यक्ति से सस्ते में अफीम खरीदकर महंगे दाम पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

Share News