बरेली में पुलिस–बदमाश मुठभेड़: 4 डकैत दबोचे, 2 के पैर में गोली, 60 हजार नकद व अवैध असलहा बरामद
बरेली, 16 फरवरी 2026। जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।
🔴 ऐसे हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी की रात करीब 1:40 बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की चेकिंग कर रहे थे। ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी।
रोकने का इशारा करने पर चालक वाहन को नहर किनारे तेज गति से भगाने लगा, लेकिन आगे जाकर वाहन पेड़ से टकरा गया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक रुक्मेश सिंह और कांस्टेबल संजय सागर घायल हो गए।
🔫 जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल
आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में अकरम अली व आसिफ के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके से दबोच लिया गया। उनके साथ मौजूद साहिल और शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
📌 ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
अकरम अली पुत्र छीट्रू शाह, निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज (घायल)
आसिफ पुत्र बशीर, निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी (घायल)
साहिल पुत्र मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू, निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी
शाहिद पुत्र मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू, निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी
💰 बरामदगी
60,000 रुपये नगद
दो अवैध तमंचे (315 बोर)
दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस
पिकअप वाहन (रजि. नं. यूपी 26टी 0241)
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरी बरेली की बाइट https://x.com/i/status/2023332842076520673
🕵️ डकैती कांड में थे वांछित
पुलिस के मुताबिक, सभी अभियुक्त थाना भोजीपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 87/26 धारा 310(2) बीएनएस (धौराटांडा डकैती प्रकरण 12/13 फरवरी 2026) में वांछित थे। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया है कि अकरम और आसिफ ने 9/10 फरवरी की रात थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर