मीरगंज पुलिस ने 50 लाख की स्मैक संग हिस्ट्रीशीटर दबोचा

52 Views

बरेली । बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 502 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 50 लाख रुपये) के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा निवासी ग्राम गुलड़िया, मीरगंज के रूप में हुई है, जिसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 112/ए है।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से गुगई तिराहा की ओर स्मैक लेकर आ रहा है। घेराबंदी कर उसे हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक कीपैड मोबाइल व 502 ग्राम स्मैक सहित दबोच लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ लंबे समय से तस्करी की बात स्वीकार की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Share News