70 Views

बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रामगंगा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुष्पेंद्र पुत्र रोहतास, निवासी शिवपुरी, थाना सिरौली को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के पास मौजूद मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल के कोई वैध कागजात तथा आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर