बरेली में 104 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

79 Views

 

बरेली, 24 जनवरी। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत इज्जतनगर थाना पुलिस ने एक युवक को 104 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी की रात करीब 1:05 बजे इज्जतनगर थाना पुलिस टीम पीलीभीत रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सनसिटी के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से 104 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान सोहेल (22 वर्ष) पुत्र हनीफ, निवासी परतापुर जीवन सहाय, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना इज्जतनगर में मु0अ0सं0 56/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस झारखंड से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था और राह चलते लोगों व वाहन चालकों को बेचकर पैसा कमाता था। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Share News