मुड़िया अहमदनगर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण, ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

79 Views

बरेली। विकासखंड विथरी चैनपुर के अंतर्गत ग्राम मुड़िया अहमदनगर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत सड़क उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पटेल ने ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से रोहित पटेल, लोटन पटेल, बलवंत सिंह, अरविंद पटेल, गोपाल पटेल, सुरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Share News