कथित अवैध हथियार की प्रदर्शनी की फोटो वायरल, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

149 Views

बरेली। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रवि वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी रिठौरा, थाना हाफिजगंज, जनपद बरेली कथित रूप से अवैध हथियार जैसी वस्तु के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फोटो में दिखाई गई वस्तु वास्तव में अवैध हथियार है, तो खुलेआम इस तरह उसका प्रदर्शन करना कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि इस तरह की गतिविधियों की उपेक्षा की जाती है, तो इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ सकता है। इसलिए पुलिस को वायरल फोटो की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाना चाहिए।

Share News