दक्ष शर्मा ने जन्मदिन एवं गृह प्रवेश समारोह एक साथ मनाया

127 Views

बरेली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति पर आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य दक्ष शर्मा ने अपना जन्मदिन एवं गृह प्रवेश समारोह एक साथ सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, सहयोगियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

ददक्ष शर्मा लंबे समय से आयुष विभाग से जुड़कर आयुर्वेद  योग प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने आयुष विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके सामाजिक एवं विभागीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन एवं नए गृह में प्रवेश की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मनोज थपियाल, राजा तोमर, सुनील कश्यप सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर दक्ष शर्मा का जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दक्ष शर्मा ने इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय के माध्यम से आयुर्वेद, योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुँचाने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आयुष पद्धतियों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया।

समारोह का वातावरण उत्सवपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया।

Share News