बरेली , भाजपा पूर्वी मंडल किसान मोर्चा के नए पदाधिकारियों का चयन मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष सजीव शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राममूर्ति मौर्य एवं निवर्तमान पूर्वी मंडल अध्यक्ष राम बहादुर मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी मंडल महामंत्री सचिन वर्मा ने किया।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला एवं पटका पहनाकर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—
मंडल अध्यक्ष — मोहित पाण्डेय
मंडल महामंत्री — राजा तोमर
मंडल मंत्री — सुनील कुमार कश्यप आदि
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर