फास्ट फूड ने नहीं ,सिस्टम ने मारा 16 साल की लड़की को

331 Views

फास्ट फूड ने नहीं , सिस्टम ने मारा

अमरोहा में 11वीं की छात्रा की फास्टफूड खाने की वजह से मौत हो गई। दिल्ली AIIMS में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा फास्टफूड खाने की वजह से लड़की की आंतें आपस में चिपक गई थीं। पाचन तंत्र पूरी तरह से डैमेज हो गया था।उसका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन बच नहीं पाई।

अमरोहा  की 16 साल की बच्ची की AIIMS दिल्ली में मौत सिर्फ “जंक फूड की लत” नहीं थी। ,यह सरकारी लापरवाही, फूड रेगुलेशन फेल्योर और पब्लिक हेल्थ सिस्टम की हार है।

हर गली में बर्गर-पिज़्ज़ा , हर दुकान पर मैगी-चाउमीन ,कोई चेतावनी नहीं , कोई कंट्रोल नहीं , कोई निगरानी नहीं।FSSAI कागज़ों में एक्टिव , जमीन पर गायब।

  • स्कूलों में न न्यूट्रिशन एजुकेशन ,
  • न जंक फूड पर सख़्त
  • न बच्चों को बचाने की नीति।

बीमारी बढ़ी, इलाज हुआ, हालत बिगड़ी और सिस्टम जागा तब जब बहुत देर हो चुकी थी।

 सवाल साफ है ?

बच्चों को ज़हर बेचने की खुली छूट किसकी अनुमति से? 

“निजी पसंद” है या राज्य की नाकामी?यह एक बच्ची की मौत नहीं ,यह उस सिस्टम पर चार्जशीट है,जो मुनाफ़े को प्राथमिकता देता है और बच्चों की सेहत को बाद में याद करता है।

Share News