बदायूं निवासी युवती की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप ,बरेली के मिशन अस्पताल में तोड़ा दम

97 Views

बरेली ,बदायूं की रहने वाली एक युवती की बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसे सीधी-सीधी दहेज हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में अतिरिक्त सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर युवती के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था।

परिजन बताते हैं कि घटना वाले दिन भी ससुराल पक्ष ने युवती को बुरी तरह पीटा और उसके बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने युवती को गंभीर अवस्था में बरेली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

परिवार ने ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के खिलाफ पुलिस में सूचना दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी दहेज हत्या की इस सनसनीखेज घटना को लेकर आक्रोश है।

 

 

Share News