
बरेली मीरगंज। किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाले महिपाल गैंग के सदस्य एवं उसके भाई वीरपाल यादव (वीर सिंह) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर एवं अन्य निरीक्षक टीम के साथ जब वीरपाल यादव के घर पहुंचे तो उसने परिवार वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया जिसके कारण दो सिपाही घायल हो गए ।थाना मीरगंज में इसको लेकर भी शिकायत दर्ज कर ली गई है ।
जमीनों का सौदा कराने के बहाने किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाले मीरगंज के गांव मसीहाबाद के प्रधान महिपाल यादव, उसके भाई वीरपल यादव के इलावा धीरंद्र यादव,भोजीपुरा के सत्येंद्र यादव , गाजियाबाद के परवेज, बदायूं के रामबाबू यादव ,रामपुर के श्यामवीर, हरीश, अनुभव समेत 24 से ज्यादा ठगो के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना मीरगंज में करीब 20 मुकदमे दर्ज है इन मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है ।
इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर का कहना है कि आरोपी वीर सिंह उर्फ वीरपाल यादव ने पुछताछ में बताया कि अन्य लोगों के साथ ठगी में ये कई मामलों में शामिल रहा है ।
ये वकील हरीश, देव सिंह , हितेंद्र राणा, राजवीर यादव और परवेज अली को जनता है ये उसके साथ कई मुकदमे में मुलजिम है ।
कंपनियों का बड़ा अधिकारी बन ठगी करते थे ,जमीनों का सौदा करोड़ों में करते थे उसके बाद कंपनी मालिक से मोटा मुनाफा दिलाने के बहाने कमीशन के बहाने ठगी कर गायब हो जाते थे ।

More Stories
बरेली नगर निगम मुख्य कार्यालय का आलीशान शौचालय गंदगी से पट, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
हत्या की गुत्थी सुलझाने को छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट, बाद में बादी पक्ष ने दी नहीं सहमति
माँ संतोषी माता मंदिर एवं महाशिवरात्रि समिति को लेकर सब रजिस्ट्रार सक्रिय, डीएम ने लिया संज्ञान