नोएडा में बरेली के युवक लकी मखनी की संदिग्ध मौत, परिवार बोला ये आत्महत्या नहीं, मर्डर है

345 Views

नोएडा में बरेली के रहने वाले युवक लकी मखनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिवार का आरोप है कि लकी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, लकी मखनी नोएडा में काम करता था और कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि उसकी फोन कॉल्स और लोकेशन संदिग्ध रूप से बंद हो गई थी। इसके बाद जब पुलिस को सूचना दी गई, तो कई दिनों की तलाश के बाद उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ।

पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन मृतक की विधवा मां और बुजुर्ग दादी का कहना है कि लकी ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकता। उनका आरोप है कि उसे साजिश के तहत अगवा कर हत्या की गई और अब पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है

परिवार ने न्याय की मांग करते हुए एसएसपी बरेली और नोएडा पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की अपील की है।

आसपास के लोगों का भी कहना है कि लकी एक शांत स्वभाव का लड़का था और उसके किसी से दुश्मनी नहीं थी। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक बेगुनाह युवक की मौत को आत्महत्या बताने की इतनी जल्दी क्यों की जा रही है, लकी मखनी की मौत का सच अब पुलिस जांच पर निर्भर करता है, लेकिन उसकी मां और दादी अब भी एक ही सवाल पूछ रही हैं अगर ये आत्महत्या थी, तो फिर अपहरण क्यों हुआ?

Share News