लड़की की शादी 20 लाख खर्च किए बाप ने लेकिन दहेज लोभियों ने धक्के मारकर निकाला 5 लाख ओर एक कार चाहिए

343 Views

जून 2025 में किशनलाल निवासी भूड़ा बिलवा ,बरेली ने अपनी पुत्री भावना की शादी धूमधाम से पंकज साहू पुत्र गोधनलाल साहू निवासी अढौली बासोमा बदायूं, के साथ हिंदू रीति रिवाज से की ओर लगभग 20 लाख खर्च किए जैसे लड़के वालों ने कहा ,कुछ दिन सब सही चला लेकिन कुछ दिन बाद दहेज का लालची किशनलाल ओर उसका परिवार 5 लाख रुपया ओर कार की डिमांड करने लगे बोलने लगा कि अपने बाप से पैसे ओर एक कार लेकर आ  । भावना सब सहती रही सोचती रही कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन दहेज के लोभी अब ज्यादा परेशान करने लगे और खाना भी कम देने लगे जिससे वो कमजोर भी हो गई और फिर भावना को 4 सितंबर को सारा दहेज  का सामान रोककर घर से मारपीट कर धक्के देकर निकाल दिया और धमकी दी कि जब तक पैसे ओर कार लेकर नहीं आती हम घर में नहीं आने देंगे ।
फिर परेशान होकर भावना ने अपने पति पंकज साहू तथा अपने ससुरालियों पर FIR रजिस्टर कराई है जिसमें 10 लोगो के नाम है और केस दहेज प्रतिपेध व अन्य धाराओं में भोजीपुरा थाने में दर्ज कराया ।

Share News