7 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रहेगा राजकीय अवकाश
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय
लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आगामी 7 अक्टूबर को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए इस फैसले से वाल्मीकि समाज सहित करोड़ों अनुयायियों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस अवकाश को बहाल करने की मांग की थी। वर्ष 2017 तक यह अवकाश घोषित होता था, किंतु उसके बाद इसे समाप्त कर दिया गया था। समाज लंबे समय से इस निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा था।
मुख्यमंत्री के इस कदम पर उमेश कठेरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“यह निर्णय करोड़ों वाल्मीकि समाज के अनुयायियों की आस्थाओं और भावनाओं का सम्मान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाज की अपेक्षाओं को पूरा कर दिया है, जिसके लिए पूरा समाज उनका हृदय से आभारी है।”
उन्होंने कहा कि यह फैसला सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा और इससे समाज में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना उत्पन्न होगी।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर