गुदा रोगों की सर्जरी में लेजर तकनीक सबसे कारगर – डॉ. ए.एस. चिलाना

490 Views

📰 गुदा रोगों की सर्जरी में लेजर तकनीक सबसे कारगर – डॉ. ए.एस. चिलाना


बरेली। राधिका एडवांस ट्रॉमा सेंटर एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मिनी बाईपास रोड पर दिनांक 20 सितम्बर 2025 को मेगा लेजर सर्जरी वर्कशॉप एवं कैम्प का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग नई दिल्ली के विख्यात सर्जन एवं निदेशक शल्य चिकित्सा विभाग, वरिष्ठ जनरल लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन डॉ. ए.एस. चिलाना ने 06 मरीजों की सफल लेजर सर्जरी की। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए चिकित्सकों एवं प्रशिक्षार्थियों को मॉर्डन लेजर सर्जरी तकनीक का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधिका हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रतीक गंगवार ने किया। समापन भी उन्हीं के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

वर्कशॉप को सफल बनाने में राधिका हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.ए. खान की अहम भूमिका रही। साथ ही श्री आदेश गंगवार (तकनीकी मैनेजर), श्री जितेंद्र गंगवार (ओटी इंचार्ज), श्री सुमित गंगवार, फहीम अली, रवि गंगवार और अकरम सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

👉 डॉ. चिलाना ने बताया कि गुदा रोगों की सर्जरी में लेजर तकनीक सबसे सुरक्षित और कारगर विधि है, जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं।


 

Share News