निरीक्षक (से.नि.) भगवान चन्द्र वर्मा का निधन, पुलिस पेंशनर्स परिवार में शोक की लहर

899 Views

निरीक्षक (से.नि.) भगवान चन्द्र वर्मा का निधन, पुलिस पेंशनर्स परिवार में शोक की लहर


राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद हादसे का शिकार हुए निरीक्षक (से.नि.) भगवान चन्द्र वर्मा


बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, बरेली के निरीक्षक (सेवानिवृत्त) भगवान चन्द्र वर्मा का आज तड़के निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल प्रातः वर्मा जी ने अपने निवास स्थान मढ़ीनाथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात उतरते समय अचानक पैर फिसलने से गिरकर गंभीर चोट खा ली थी। सिर में चोट लगने के कारण उनकी स्थिति नाजुक हो गई थी। उपचार के भरसक प्रयासों के बावजूद आज सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. वर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा। उनके निधन से पुलिस विभाग एवं पेंशनर्स परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वह अपने विनम्र स्वभाव और सक्रिय व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहते थे। हाल ही में उन्होंने अपने साथी स्व. हरिओम शर्मा के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना प्रकट की थी। उनका निवास डॉ. गंगवार के सामने, लखपत सिंह यादव के आवास के समीप स्थित है।
संस्थान के अध्यक्ष चन्द्र कुमार मिश्र ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि –
“एक अच्छे, विनम्र और सक्रिय साथी का इस प्रकार असमय दुर्घटना में दिवंगत होना हम सभी के लिए अत्यंत हृदयविदारक है। पूरे पुलिस पेंशनर्स परिवार की ओर से हम उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
Share News