1,143 Views
बरेली, 03 जून 2025: बरेली बार एसोसिएशन के सम्मानित सचिव श्री वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी (वी.पी. ध्यानी) का आज दिनांक 03/06/2025 को आकस्मिक निधन हो गया। यह खबर बरेली बार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री ध्यानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लगातार दो बार बार एसोसिएशन के सचिव के रूप में चुने गए थे, जो उनकी लोकप्रियता और समर्पण को दर्शाता है।
वी.पी. ध्यानी अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहे। उनकी कमी को बरेली बार कभी नहीं भूल पाएगा। उनके निधन से न केवल बार एसोसिएशन, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर