बरेली: संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत की एक बैठक रामपुर बाग में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को गति देने और सदस्यता शुल्क पर चर्चा हुई। प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा के निर्देशन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व बाल कलाकार आरोही रावत द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर कई कलाकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य कला और कलाकारों को प्रोत्साहन देना, भारतीय संस्कृति व प्राचीन धरोहर को बढ़ावा देना और समाज में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना ने बताया कि संस्कार भारती कला, संगीत, नाटक, चित्रकला, कविता, साहित्य और नृत्य जैसी विधाओं को बढ़ावा देती है। संगठन का वार्षिक अधिवेशन ‘कला शिक्षक संगम’ के रूप में आयोजित होता है, जो नवोदित और स्थापित कलाकारों को मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि इस बार अधिक से अधिक नवोदित प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें उचित मंच दिया जाए।”
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप रावत, नीलिमा रावत, महामंत्री अमन पटेल (रुद्रा), कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, संपर्क प्रमुख भारत सक्सेना, लोक कला प्रमुख दीप शिखा सक्सेना, साहित्य कला प्रमुख रोहित राकेश, मंत्री सूरज पाल मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल मौर्य, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार सिंह, पी.के. दीवाना, मिथिलेश राकेश, प्रवीन शर्मा, मुकेश कुमार सक्सेना, विनोद राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री अमन पटेल ने किया।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर