बरेली में अवैध टैक्सी और बसों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 वाहन जब्त

566 Views

बरेली, 20 मई 2025: बरेली पुलिस ने अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बसों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना बारादरी क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 28 अवैध ईको टैक्सी और 2 डग्गामार बसों को जब्त किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर शुरू किए गए इस सात दिवसीय अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू करना, अवैध वसूली रोकना और शहर को जाम की समस्या से मुक्त करना है। अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय और प्रभारी निरीक्षक बारादरी ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से सेटेलाइट क्षेत्र में अवैध टैक्सी और डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढिए:बरेली एसएसपी की बड़ी कारवाई: थाना आंवला उ0नि0 रहमत अली निलंबित, एनबीडब्ल्यू तामील में लापरवाही का आरोप

बरेली पुलिस ने आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अवैध टैक्सी/बस स्टैंड का उपयोग न करने की अपील की है। साथ ही, ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Share News