पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

396 Views

बरेली, 21 मई 2025: आज पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र ने रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था, सुविधाओं और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद, पुलिस उप महानिरीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा, फील्ड यूनिट और घुड़साल का निरीक्षण किया। शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई और अभिलेखों की व्यवस्था की जांच की गई। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रशिक्षण (JTC/RTC) की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बैरकों, शौचालयों, मैस और कक्षाओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं और प्रशासनिक इकाइयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और सुधार के लिए सुझाव दिए गए। निरीक्षण के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ संवादात्मक बैठक की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अभियोजन अधिकारियों के साथ भी बैठक कर कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, उत्तरी, यातायात, अपराध सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Share News