979 Views
पीलीभीत द्वितीय व शाहजहांपुर तृतीय स्थान पर, विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
बरेली। शहर के खुशलोक ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में बरेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन का सफल संचालन ऑल इंडिया वादों कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में बरेली ने 20 स्वर्ण, 18 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। पीलीभीत ने 15 स्वर्ण और 12 रजत पदकों के साथ दूसरा तथा शाहजहांपुर ने 5 स्वर्ण और 2 रजत पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों की सूची:
स्वर्ण पदक विजेता:
निशांत मोर्य, सुरजीत पाल, कृष्ण पाल, अभय मिश्रा, निशांत पाल, कुमकुम, संजीत, मयंक शंखधार, आदर्श माथुर, मीनाक्षी, अरबाज, अंशिका, गोविन्द गुप्ता, भूमि, रिजा, विनायिका, हैदर।
रजत पदक विजेता:
प्रियांशी, शौर्य गुप्ता, रिंकू, रहिम, देविका, इनाया, आहिद, गुरु, देवर्षि, प्रियम।
कांस्य पदक विजेता:
तनिषा, पावनी, आयुष्मान, मोहम्मद इमाद।

इस प्रतियोगिता में पीलीभीत की कोच वंशिका माथुर ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई, जबकि आयोजन की सफलता में अमित सिन्हा, बाबूराम, सिद्धार्थ सिंह और इमरान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पागरानी (डायरेक्टर, खुश्लोक अस्पताल) ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए और सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये सिर्फ खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास की पाठशाला हैं।”
विशिष्ट अतिथियों में सुनील विरथरे, डॉ. राममनोहर, श्याम लाल राही और जगदीश पाटनी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर नॉर्थ इंडिया चीफ शिहान उदयवीर सिंह ने कहा कि , “यह प्रतियोगिता न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक मंच है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत करती है। कराटे एक जीवनशैली है, जो आत्मरक्षा के साथ मानसिक मजबूती भी देती है।”

वहीं वरिष्ठ प्रशिक्षक कृष्ण राज ने कहा, कि “सभी प्रतिभागियों ने शानदार ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रदर्शन किया है। हार-जीत से ऊपर है सीखना और आगे बढ़ना। आने वाले वर्षों में यही बच्चे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।”
दोनों ने आयोजन समिति, अभिभावकों, कोच और सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। मंडलीय कराटे प्रतियोगिता न केवल एक खेल आयोजन थी, बल्कि एक ऐसा मंच भी जहाँ लडके एवं लड़कियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। बरेली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ऐसे ही प्रदर्शन की आशा है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर