गाज़ियाबाद में कथित गैंगरेप और युवती के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में यह मामला पूरी तरह फ़र्ज़ी निकला, जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती ज्योति सागर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?
ज्योति सागर ने दीपक चौहान, रोबिन चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने जैसी हैवानियत की। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने दीपक और रोबिन की घटना के समय की लोकेशन ट्रेस की तो दोनों अलग-अलग स्थानों पर मौजूद पाए गए। इसके बाद जब पुलिस ने गहराई से छानबीन की, तो सामने आया कि ज्योति सागर पहले भी अपने लिव-इन पार्टनर पर झूठा केस दर्ज करवा चुकी है और बाद में समझौता कर लिया था। इसके अलावा, उसने अपने फ्रेंड के दोस्त वैभव पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बाद में समझौता हुआ।
पति को भी भेज चुकी है जेल
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति ने अपने ही पति को पिस्टल की नोक पर शादी करने के आरोप में जेल भिजवा रखा है। अब वह उसके दोस्तों दीपक और रोबिन को भी फंसाकर जेल भेजने की साजिश रच रही थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते मामले की सच्चाई उजागर कर दी और झूठा केस दर्ज कराने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठे मामले दर्ज कराकर निर्दोष लोगों को फंसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी पुलिस अब ज्योति सागर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह के झूठे आरोपों से किसी निर्दोष की जिंदगी बर्बाद न हो।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर