बरेली: बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में बरेली परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में प्रमुख मुद्दे:
मा. मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक के अनुसार प्रमुख अपराधों की गहन समीक्षा।
गंभीर आपराधिक प्रकरणों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, गोकशी, धर्मांतरण और सांप्रदायिक मामलों में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट।
ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र जैसे अभियानों के तहत अपराधियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की समीक्षा।
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेज-05 के तहत चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति, महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी संचालन और महिला बीट प्रणाली को और मजबूत बनाने के निर्देश।
साइबर हेल्प-डेस्क के सुचारू संचालन और साइबर अपराधों की रोकथाम पर जोर।
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य उच्च स्तरीय शिकायती पत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
लंबित विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों की समीक्षा।
होली और रमजान को लेकर विशेष सुरक्षा निर्देश:
होली के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध:
1 होलिका दहन स्थलों की पहचान:
सभी होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन और शत-प्रतिशत भ्रमण किया जाए।
पूर्व में विवादित स्थलों पर विशेष निगरानी और वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जाएं।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पैट्रोलिंग:
रंग खेलने के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
अराजक तत्वों पर नजर और निरोधात्मक कार्रवाई:
होली के अवसर पर माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता, अभद्रता या जबरदस्ती रंग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए।
अवैध शराब के खिलाफ सख्ती:
अवैध/जहरीली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएंगे।
जुलूसों की सुरक्षा:
जुलूस मार्ग का पूर्व में निरीक्षण कर सुरक्षा पुख्ता की जाए।
जुलूसों के रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार का तनाव न पैदा हो।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती:
होलिका दहन के समय दमकल और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
सभी पुलिस टीमें आपसी समन्वय बनाकर सतर्क रहें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
रमजान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश:
रमजान के दौरान धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अपील करने पर जोर दिया गया।
प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश।
किसी भी प्रकार की अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने के निर्देश।
अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर सख्त निर्देश:
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने सभी जनपद प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे थानों पर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका जल्द समाधान करें।
सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को सक्रिय और सतर्क रहने को कहा गया।
More Stories
बरेली में ट्रक चोरी गिरोह का भंडाफोड़: 5 बदमाश गिरफ्तार, 10-12 करोड़ का फाइनेंस कंपनियों को नुकसान, 2 ट्रक बरामद
आगरा से बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विवादित बयान, करणी सेना को दी खुली चुनौती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बाबा साहेब की जयंती को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया