लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक आदमखोर बाघिन ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। बाघिन महिला को घसीटकर ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके चीखने पर परिजन और ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बाघिन पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
सड़क हादसे में साथी बाघ की भी मौत
इस घटना के कुछ ही देर बाद पलिया हाईवे पर एक अन्य बाघ की कार से टकराकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि यह बाघ मारी गई बाघिन का साथी था। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा लंबे समय से इलाके में दहशत का कारण बना हुआ था।
वन विभाग मामले की जांच में जुटा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर