दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कौन कहां से जीता – हारा देखिए पूरी लिस्ट 

1,172 Views

भाजपा ने रचा इतिहास, 27 साल बाद किया दिल्ली पर कब्जा


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो चुके हैं, और इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया है। जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए 48 सीटों पर शानदार जीत दिलाई है। यह जीत भाजपा के लिए दिल्ली में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।

 

मोदी की लोकप्रियता ने दिलाई जीत

 

दिल्ली की जनता ने अपने वोट से यह साफ संदेश दिया है कि उनके दिल में मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति ने इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई।

 

तीन बार लगातार मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। जनता ने केजरीवाल के नेतृत्व को खारिज करते हुए भाजपा को जनादेश दिया है। भाजपा ने 70 सीटों वाली विधानसभा में 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा है। भाजपा का यह प्रदर्शन उनकी रणनीति और जनता के विश्वास को दर्शाता है।

 

विजयी उम्मीदवारों की सूची

कौन जीता और कौन हारा, विधानसभा क्षेत्रवार विजयी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या पीडीएफ डाउनलोड करें:

पूरी सूची पढ़ें:https://results.eci.gov.in/ResultAcGenFeb2025/hi/index.htm


दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता परिवर्तन ने नई उम्मीदों को जन्म दिया है। अब देखना होगा कि भाजपा दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरती है।

 

Share News