बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र स्थित बाकरगंज मोहल्ले में एक देसी मांझा बनाने के कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि अवैध और खतरनाक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि कारखाने में सुरक्षा उपायों की कमी थी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और आगे की जांच जारी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अवैध कार्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
संबंधित खबर: ये भी पढिए; बरेली में मांझा कारखाने में धमाका, कारखाना मालिक समेत तीन की मौत, इलाके में दहशत

More Stories
हाफिजगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
बरेली: तीन बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में छोड़ना होगा जिला
भोजीपुरा पुलिस ने शकील को छह माह के लिए जिला बदर